Birth Certificate कैसे बनवाएं ? बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन । Document And Process.
जन्म प्रमाण पत्र बच्चे का सबसे पहला हक माना जाता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं या प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी सभी जानकारी पता होनी चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जीवन भर काम आने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, लेकिन कई बार जन्म पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी न होने और लोगों की अलग-अलग राय से बढ़ती उलझनों की वजह से बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बन पाता है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपकी इस परेशानी का समाधान हम मॉमजंक्शन के इस लेख में लेकर आए हैं। यहां आपको जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात की जानकारी मिलेगी, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने बच्चे का जन्म पंजीकरण करवा सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित कई सवाल आपके जहन में होंगे, लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं कि बर्थ सर्टिफिकेट होता क्या है।
बर्थ सर्टिफिकेट क्या होता है? | Birth Certificate Kya Hota Hai
बर्थ सर्टिफिकेट प्रत्येक शिशु का पहला कानूनी दस्तावेज होता है। इसमें शिशु का नाम उसके माता-पिता के नाम के साथ दर्ज किया जाता है। बर्थ सर्टिफिकेट में शिशु के पैदा होने की तारीख, स्थान और लिंग के साथ अन्य कई कानूनी जानकारी अंकित की जाती है। यह दस्तावेज बतौर शिशु की पहचान के रूप में भी काम आता है। आसान शब्दों में कहें, तो जन्म का पंजीकरण यानी बर्थ सर्टिफिकेट प्रत्येक बच्चे का अधिकार है (1)।
जन्म प्रमाण पत्र को लेकर ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहें यह लेख।
क्यों बर्थ सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है?
बर्थ सर्टिफिकेट आगे चलकर बच्चे के काफी काम आता है। इसका न होना कई बार कानूनी कार्यों में बाधा बन जाता है। जन्म प्रमाण पत्र सबसे पहले बच्चे के स्कूल में एडमिशन के दौरान मांगा जाता है। इसलिए, बर्थ सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। आइए, जन्म प्रमाण पत्र क्यों महत्वपूर्ण है, इससे संबंधित कुछ अन्य बिंदुओं पर भी नजर डाल लेते हैं (2) (3) –
चलिए, अब जान लेते हैं कि बर्थ सर्टिफिकेट कहां बनते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट कहां बनता है? | Birth Certificate Kaha Par Banta Hai
जन्म प्रमाण पत्र उन पंजीकरण केंद्रों व कार्यालयों से जारी किए जाते हैं, जहां बच्चे के जन्म के समय उसके माता-पिता रह रहे थे (3)। मुख्य रूप से बर्थ सर्टिफिकेट इन जगहों से जारी होते हैं –
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन बनवाने की प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ते रहें यह आर्टिकल।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया | Birth Certificate Process In Hindi
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के लिए आपको पहले जन्म का पंजीकरण करना होगा। जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अनुसार, पंजीकरण के लिए निर्धारित फॉर्म भरकर जन्म के 21 दिन के भीतर संबंधित स्थानीय अधिकारियों के पास जमा करना होता है। इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र संबंधित अस्पताल के वास्तविक रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद जारी किया जाता है। अगर जन्म के 21 दिन के अंदर आपने पंजीकरण नहीं करवाया है, तो पुलिस सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही जन्म प्रमाणपत्र बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। आप बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं (3)।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऑफलाइन प्रक्रिया जानने के लिए आगे पढ़ें।
ऑफलाइन कैसे अप्लाई करें?
आप जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन भी हासिल कर सकते हैं। इससे संबंधित प्रक्रिया नीचे दी गई है (3)(4) (5)।
इसलिए शिशु के पैदा होते ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण करवा लेना चाहिए।
नीचे जानिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
डिजिटल इंडिया के इस दौर में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना काफी आसान हो गया है। बस जरूरत है आपको इंटरनेट की। आइए जानते हैं जन्म पत्र ऑनलाइन कैसे प्राप्त हो सकता है ((6)।
नोट: ध्यान दें कि केंद्रीय वेबसाइट में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उन्हीं लोगों के लिए है, जिनके शिशु का जन्म घर पर ही हुआ हो। इसके अलावा, आप अपने राज्य सरकार की वेबसाइट पर भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक राज्य सरकार की ऑनलानइन प्रक्रिया और नियम अलग-अलग हो सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन को लेकर तो आपको सारी जानकारी मिल ही चुकी हैं। अब आर्टिकल में आगे पढ़ें बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज | Birth Certificate Ke Liye Document
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाते समय नीचे दिए दस्तावेजों को अपने साथ जरूर रखें (7)।
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया जानने के बाद अब पता करते हैं कि यह सर्टिफिकेट कब तक मिल जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में प्राप्त होता है
जन्म प्रमाण पत्र बनाने क लिए कितना शुल्क लगता है
बर्थ सर्टिफिकेट का पंजीकरण अगर शिशु के पैदा होने के 21 दिन के अंदर किया जाता है, तो कोई शुल्क अदा नहीं करना होता है, लेकिन 21 दिन के बाद निम्नलिखित शुल्क आपको देने पड़ सकते हैं (8)–
हमें उम्मीद है कि बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित सभी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिल गई होगी। इस आर्टिकल से यह भी स्पष्ट हो गया होगा कि बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना कितना जरूरी है। अब आप यहां दी गई प्रक्रिया की मदद से अपने शिशु का पहला कानूनी दस्तावेज आसानी से बनवा सकते हैं। अगर अभी भी आपके मन में जन्म पंजीकरण से संबंधित कोई सवाल है, तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमसे पूछ सकते हैं। इस लेख को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों साथ साझा कर उन्हें भी बर्थ सर्टिफिकेट का महत्व और संबंधित प्रक्रिया से अवगत कराएं।
0 Comments